
NCC Cadets : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीजी एनसीसी आरडीसी कैंप-2025 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया और उनका हौसला बढ़ाया। राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि इसके बाद भविष्य में आप जहां भी जाएंगे तो वहां आप अपने घर, समाज और देश का नाम रौशन करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हम बराबर NCC के बच्चों से मिलते हैं और हमारी उनसे बातचीत भी होती है। NCC आपको इतना कुछ देती है कि इसके बाद भविष्य में आप जहां भी जाएंगे तो वहां आप अपने घर, समाज और देश का नाम रौशन करेंगे। NCC में आने के बाद आप इसके अभिन्न अंग बन जाते हैं। यह आपके लिए गौरव का विषय है। यह ट्रेनिंग के दौरान आपके कंधों को मज़बूत करती है और बाद में यहीं मज़बूत कंधे राष्ट्र की उन्नत का भार उठाते हैं।
‘NCC कैडेटों में भारत की छवि नजर आती है’
उन्होंने कहा कि यह आपके लिए गौरव का विषय है। यह ट्रेनिंग के दौरान आपके कंधों को मज़बूत करती है और बाद में यहीं मज़बूत कंधे राष्ट्र की उन्नत का भार उठाते हैं। मुझे एनसीसी कैडेटों में भारत की छवि नजर आती है। कैडेटों की ऊर्जा और उत्साह दर्शाता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और होगा।
यह भी पढ़ें : आईआईटी बाबा को जूना अखाड़े शिविर से क्यों किया गया निष्कासित? जानें वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप