
Haryana News : सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने गुरुग्राम और बादशाहपुर क्षेत्र को राज्य की विकास यात्रा का मजबूत स्तंभ बताते हुए क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम और विशेष रूप से बादशाहपुर क्षेत्र राज्य की विकास यात्रा का मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है. सीएम ने बताया कि चौथे नवरात्र के अवसर पर 2,709 गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपना एक दिव्य संयोग है. उन्होंने यह भी कहा कि हलके में कुल 81 विकास घोषणाओं में से 60 का काम पूरा हो चुका है और 8 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है.
द्वारका और सोहना एक्सप्रेसवे बनकर तैयार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में बादशाहपुर हलके के विकास कार्यों पर 15,166 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं.
उन्होंने कहा कि दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी के लिए 9,000 करोड़ रुपए की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है. इसके अलावा, राजीव चौक से सोहना वाया बादशाहपुर एक्सप्रेसवे को 2,200 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है.
मेडिकल कॉलेज और फरुखनगर अस्पताल तैयार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गुरुग्राम क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक 5,500 करोड़ रुपए की लागत से लंबा मेट्रो कॉरिडोर निर्माणाधीन है. उन्होंने यह भी कहा कि श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज 541 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा. इसके अलावा, फरुखनगर में 12.35 करोड़ रुपए की लागत से 50-बिस्तर वाला अस्पताल का निर्माण पूरा किया गया है.
हरियाणा में नई बिजली कंपनी और भूमि सुधार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में वाटिका सिटी में 33 केवी बिजली सब स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा, रेजांगला चौक से पालम विहार तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का नवीनीकरण 13.92 करोड़ रुपए की लागत से किया गया. जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ड्रेनेज नेटवर्क का नवीनीकरण 16 करोड़ रुपए की लागत से किया गया. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने तीसरे कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं.
विकसित बादशाहपुर सरकार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश में हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से एक तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 15,200 रुपए प्रतिमाह की जाएगी. इसके अलावा, राज्य में 1,40,000 एकड़ लवणीय और नमकीन भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही की नई संस्कृति विकसित हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि विकसित बादशाहपुर केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का लक्ष्य है.
गुरुग्राम में सड़क और सीवरेज सुधार कार्य
सीएम ने कहा कि फरुखनगर से गुरुग्राम तक 365 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन का आधुनिक सड़क मार्ग बनाया जाएगा. इसके साथ ही, गांव बुढहैडा में 65 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में जहां भी संभव हो, 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना के तहत एक अत्याधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा. इसके साथ ही, न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में 88 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का काम भी जल्द पूरा होगा. सीएम ने यह भी बताया कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों का रखरखाव किया जाएगा.
पीडब्ल्यूडी सड़कों और ग्रामीण रास्तों का सुधार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों का रखरखाव भी एजेंसियों के माध्यम से किया जाएगा. इसके अलावा, खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा. सीएम ने बादशाहपुर हलके के गांवों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की.
ये भी पढ़ें – 2.65 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास उपलब्धियों का किया जिक्र
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









