Jharkhandक्राइमराज्य

Naxalite Attack: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, कई जवान घायल

Naxalite Attack: चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुरुवार 28 सितंबर को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में सुरक्षा बल के तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में हुई है।

Naxalite Attack: जख्मी जवानों को भेजा गया रांची

बता दें, सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन आईईडी को नक्सलियों ने विस्फोट किया। जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार और राजेश कुमार जख्मी हो गये हैं। पुलिस बल द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय रांची और CRPF झारखंड सेक्टर के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जख्मी जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

कैसे हुई IED विस्फोट की घटना

सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने IED विस्फोट की घटना को अंजाम दिया है। जिनमें दो जवान घायल हो गये हैं तो वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद जब चाईबासा पुलिस से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ 28 सितंबर को टोन्टो थाना क्षेत्र के सरजोनबुरू और तुम्बाहाका अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान तुम्बाह गांव के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए दो आईईडी बिछा रखा था। इसके साथ ही रास्ते में गड्ढ़ा करके लोहे का रॉड और स्पाइक होल लगा रखा था। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

पहले भी हो चुकीं हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले बीते 13 सितंबर को भी कोल्हान के जंगल में नक्सलियों ने IED विस्फोट कर CRPF का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर को उड़ा दिया था। यह घटना जिले गोईलकेरा के कुईड़ा के पास हुई थी। इस घटना में टैक्ट्रर के खलासी की मौत हो गई थी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

रिपोर्ट: वरुण कुमार, संवाददाता, चाईबासा, झारखंड

ये भी पढ़ें:SHARAB BANDI: सीने से लगाकर तस्करी को ले जा रहा था शराब

Related Articles

Back to top button