Advertisement

Richest CM of India: देश के सबसे अमीर CM जगनमोहन रेड्डी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Share
Advertisement

देश में या दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। इसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को रहती है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है? साथ ही ये भी बताएंगे वर्तमान में देश में किस मुख्यमंत्री के पास सबसे कम धन संपत्ति है। बुधवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस यानी ADR की तरफ से इसको लेकर रिपोर्ट जारी की गई थी। ADR के आंकड़ों में उपरोक्त सवालों के जवाब मिल गए हैं।

Advertisement

भारत के सबसे अमीर सीएम

भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी का नाम है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में उनके पास 510 रूपये से अधिक की संपत्ति है। पिछले साल भी रेड्डी इस लिस्ट में शीर्ष पर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल उनके पास 373 करोड़ रूपये की संपत्ति थी। यानी उनकी संपत्ति में लगभग 137 करोड़ रूपये से अधिक का उछाल आया है और उनकी संपत्ति बढ़कर अब 510 करोड़ से अधिक हो गई है। बता दें कि इसमें उन्हें विरासत में मिली संपत्ति और उनकी खुद की कमाई गई संपत्ति भी शामिल है।

इस मुख्यमंत्री के पास है सबसे कम संपत्ति

ADR की इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। भारत के 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इस सूचि में केवल ममता बनर्जी हैं, जिनकी संपत्ति लाखों में है। रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी के पास मात्र 15 लाख रूपये की संपत्ति है।

मुख्यमंत्री राज्यसंपत्ति
जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश510.38 करोड़ रूपये
पेमा खांडूअरूणाचल प्रदेश163.50 करोड़ रूपये
नवीन पटनायक ओडिशा63.87 करोड़ रूपये
नेफ्यू रियोनागालैंड46.95 करोड़ रूपये
एन रंगास्वामी पुडुचेरी38.39 करोड़ रूपये
के चंद्रशेखर रावतेलंगाना23.55 करोड़ रूपये
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़23.5 करोड़ रूपये
हिमंता बिस्वा सरमाअसम17.27 करोड़ रूपये
कोनराड संगमामेघालय14.6 करोड़ रूपये
मणिक साहात्रिपुरा13.90 करोड़ रूपये
एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र11.56 करोड़ रूपये
प्रमोद सावंतगोवा9.37 करोड़ रूपये
बसवराज बोम्मईकर्नाटक8.92 करोड़ रूपये
एमके स्टॉलिनतमिलनाडु8.88 करोड़ रूपये
हेमंत सोरेनझारखंड8.51 करोड़ रूपये
भूपेंद्र पटेलगुजरात8.22 करोड़ रूपये
सुखविंदर सिंह सुक्कुहिमाचल प्रदेश7.81 करोड़ रूपये
शिवराज सिंह चौहानमध्यप्रदेश 7.66 करोड़ रूपये
अशोक गहलोतराजस्थान6.53 करोड़ रूपये
पुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड4.64 करोड़ रूपये
प्रेम सिंह तमांगसिक्किम3.89 करोड़ रूपये
जोरमथंगामिजोरम3.84 करोड़ रूपये
अरविंद केजरीवालदिल्ली3.44 करोड़ रूपये
नीतिश कुमारबिहार3.9 करोड़ रूपये
भगवंत मानपंजाब1.97 करोड़ रूपये
योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश 1.54 करोड़ रूपये
एन बीरेन सिंहमणिपुर1.47 करोड़ रूपये
मनोहर लाला खट्टरहरियाणा1.27 करोड़ रूपये
पिनराई विजयनकेरल1.18 करोड़ रूपये
ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल15 लाख रूपये

ये भी पढ़ें: राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर बवाल, आंसू गैस के गोले छोड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *