Advertisement

Manipur: मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात में सुधार, कर्फ्यू में भी दी ढील

manipur

manipur

Share
Advertisement

Manipur: मणिपुर के अधिकतर इलाकों की स्थिति अब सामान्य हो रही हैं। इसे देखते हुए कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है।  मिली जानकारी के मुताबिक, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जाएगी। यहां सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

Advertisement

इसके अलावा जिरिबाम में आठ घंटे (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच), थौबल और काकिंग में सात घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच), चुराचांदपुर और चंदेल में 10 घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच), टेंग्नौपाल में आठ घंटे (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक), कांगपोकपी में 11 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक) और फेरजोल में 12 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक) कर्फ्यू में ढील रहेगी। तामेंगलोंग, नोनी, सेनापति, उखरुल और कामजोंग में कर्फ्यू नहीं है।

इस बीच मणिपुर पुलिस ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर 140 हथियार सौंपे गए हैं। इनमें एसएलआर 29, कार्बाइन, एके, इंसास राइफल, इंसास एलएमजी, .303 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, .32 पिस्टल, एम16 राइफल, स्मोक गन और आंसू गैस, स्थानीय निर्मित पिस्तौल, स्टन गन, संशोधित राइफल, जेवीपी और ग्रेनेड लांचर शामिल हैं।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: बेमेतरा में फर्जी शिक्षाकर्मी बर्खास्त, अंको में फेरबदल कर पाई थी नौकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें