Advertisement

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने जीतीं कितनी सीटें?, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने जीतीं कितनी सीटें?, देखें पूरी लिस्ट

Share
Advertisement

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव के 2024 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 240 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस सिर्फ 99 सीटों पर सिमट गई. अंतिम परिणाम महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का घोषित किया गया, जिसमें एनसीपी (शरद पवार) प्रत्याशी बजरंग मनोहर सोनवाने ने बीजेपी उम्मीदवार पंकजा मुंडे को 6,553 वोटों से पराजित किया.

Advertisement

Lok Sabha Election Results: इन पार्टियों ने जीतीं इतनी सीटें

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के मुताबिक, लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीतिक पार्टियों द्वारा जीतीं गई सीटों की संख्या इस प्रकार है-

  • बीजेपी – 240
  • कांग्रेस – 99
  • समाजवादी पार्टी – 37
  • तृणमूल कांग्रेस – 29
  • डीएमके – 22
  • तेलुगु देशम पार्टी – 16
  • जेडी(यू) – 12
  • शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – 9
  • एनसीपी (शरद पवार) – 8
  • शिवसेना – 7
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5
  • वाईएसआरसीपी – 4
  • आरजेडी – 4
  • सीपीआई(एम) – 4
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – 3
  • आप – 3
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा – 3
  • जनसेना पार्टी – 2
  • सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) – 2
  • जेडी(एस) – 2
  • विदुथलाई चिरुथैगल काची – 2
  • सीपीआई – 2
  • राष्ट्रीय लोक दल – 2
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस – 2
  • यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल – 1
  • असम गण परिषद – 1
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 1
  • केरल कांग्रेस – 1
  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – 1
  • एनसीपी – 1
  • वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – 1
  • जोराम पीपुल्स मूवमेंट – 1
  • शिरोमणि अकाली दल – 1
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
  • भारत आदिवासी पार्टी – 1
  • सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा – 1
  • मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 1
  • आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) – 1
  • अपना दल (सोनीलाल) – 1
  • आजसू पार्टी – 1
  • एआईएमआईएम – 1
  • निर्दलीय – 7

ये भी पढ़ें- World Environment Day: PM मोदी आज से लांच किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कैंपेन, इस पार्क में पौधा लगाकर की शुरुआत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *