Advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने की अभूतपूर्व प्रगति : राजनाथ सिंह

Share
Advertisement

Sindhu Durg : नौसेना दिवस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल आवश्यकताओं को इतना महत्व दिया, जितना कभी नहीं दिया गया। उन्होंने पीएम मोदी के विजन की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक आम शासक वर्तमान के साथ भविष्य के विश्व को देख पाता है, और उसके अनुरूप आज की वास्तिवकताओं से आगे जाकर भविष्य की संभावनाओं को देखता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।

Advertisement

पीएम ने नौसेना पर खास ध्यान दिया

छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज के लिए नौसेना की उपयोगिता को पहचाना और नौसेना की स्थापना की। इसी तरह पीएम ने नौसेना पर खास ध्यान देकर अपने राष्ट्र और समाज को सुरक्षित रखने की कोशिश की है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व कौशल और विजन को दर्शाता है।

दुनिया में भारत का कद बढ़ा है

राजनाथ सिंह ने कहा कि एक दशक पहले तक यह माना जाता था कि देश के सामने आने वाले खतरे केवल भूमि आधारित हैं, और नौसेना को उतना महत्व नहीं दिया गया। लेकिन, पीएम ने पिछले 9 वर्षों में थलसेना, वायुसेना के साथ नौसेना पर ध्यान केंद्रित किया। मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।

हरि कुमार ने क्या कहा

वहीं, नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं। 4 दिसंबर, 1971 को जब हमारी मिसाइल नौकाओं ने एक ऑपरेशन में कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया था। इससे हमें प्रेरणा मिलती है। नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सिंह ने सीमावर्ती गांव का जिक्र करते हुए बताया कि एक दशक तक जिन सीमावर्ती गांवों के सबसे अंतिम गांव माना जाता था, आज इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने से वह गांव पहले गांव के रूप में गिना जाने लगा है।

यह भी पढ़ें – MP News: ‘लोकसभा की 29 सीट जीतकर PM मोदी को देनी हैं’- CM शिवराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें