
Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के चलने की वजह से ठंड बढ़ गई है। बता दें, कि मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। साथ ही अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर Weather Update पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में हैं सबेस ज्यादा ठंड का कहर
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 06-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जोकि सामान्य से नीचे है। बताया जा रहा है कि यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
आपको बता दें,पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। करनाल का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया जोकि हरियाणा-पंजाब में सबसे कम है।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/horoscope/aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-7-february-2024-news-in-hindi/
वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की गयी वहीं लुधियाना और पटियाला में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक कम क्रमश: 6.9 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में भीषण ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
दरअसल, कश्मीर में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के साथ ही घाटी में शीतलहर का प्रभाव जारी है। वहीं दक्षिण कश्मीर का पहलगाम बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। बता दें, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। और
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर