
Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो एक बार फिर एहसास करा गई कि आज भी हमारा देश दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा से बाहर नहीं निकल पाया है। यहां भी एक नवविवाहिता को दहेज की बली चढा दी गई है। मृतका की पहचान पूर्णिमा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बेला थाना क्षेत्र की है घटना
मामला बेला थाना क्षेत्र की है, जहां शादी के महज 88 दिन बाद पूर्णिमा को मौत के घाट उतार दिया गया। और उस जान की कीमत थी सिर्फ 2 लाख रुपये और बाइक। मृतक पूर्णिमा कुमारी की मां ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये और बाइक की मांग के कारण प्रताड़ित किया जा रहा था। इस प्रताड़ना के बाद पूर्णिमा की मौत हो गई।
पति सूरज भगत समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक की मां ने थाना बेला में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने पति सूरज भगत समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में सूरज भगत, सोमन भगत, गुड्डी देवी, सरस्वती देवी, सुजीत भगत, चंदन देवी, भोला कुमार और गीता देवी को नामजद किया गया है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पूर्णिमा को लगातार दहेज की मांग और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया कि ससुराल पक्ष ने विवाह के बाद ही अतिरिक्त वस्तुओं और नकद की मांग शुरू कर दी थी।
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। पुलिस ने पूरे परिवार और ससुराल पक्ष के अन्य संभावित सहयोगियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – सोनिया गांधी ने बिना नागरिकता वाले वोटर लिस्ट मामले में अदालत में जवाब दाखिल किया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









