Madhya Pradesh

MP News: कांग्रेस की सरकार बनते ही ग्रेड-पे दिए जाने की मांग सबसे पहले पूरी की जाएगी- कमलनाथ

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। जिसमें से एक मध्यप्रदेश भी है। साल के अंत में एमपी में विधानसभा के चुनाव होंगे। जिसे लेकर प्रदेश में राजनीति में शुरू हो गई है। जहां एक तरफ बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस तरह तरह की योजनाओं का ऐलान कर रही है।

 इसी बीच प्रदेश के पूर्व सीएम और पसीसी चीफ कमलनाथ छिंदवाड़ा में अपनी लंबित मांगों को लेकर विगत 21 अगस्त से आंदोलनरत पटवारियों के बीच पहुंचे। पटवारियों से मुलाकात कर चर्चा की। साथ ही उनकी मांगों का समर्थन भी किया।

 कमलनाथ ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर हड़ताल कर रहे पटवारियों को यह आश्वासन दिया कि आपने 25 साल इंतजार कर लिया है, तीन महीने और इंतजार कर लीजिए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आपकी 2800 ग्रेड-पे दिए जाने की 25 साल पुरानी मांग सबसे पहले पूरी की जाएगी।

कमलनाथ ने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के संघर्ष में वे उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर वर्ग के साथ न्याय होना चाहिए। पटवारियों से संवाद करते हुए कमलनाथ ने कहा कि एक पटवारी का रोल कितना महत्वपूर्ण होता है, वह कितने विभागों का काम अकेला करता है, यह बात सभी जानते हैं। सभी के साथ न्याय हो ऐसी सरकार होनी चाहिए।

कमलनाथ का बीजेपी सरकार पर निशाना

कमलनाथ ने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे और सभी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ न्याय हो ऐसी सरकार स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। आज मध्यप्रदेश की सरकार कर्ज पर कर्ज लेती जा रही है और मध्यप्रदेश पर तीन लाख 30 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्जा हो गया है। लेकिन इस कर्ज का वह कर क्या रही है, यह बात देखने लायक है। भाजपा सरकार कर्ज लेकर बड़े-बड़े ठेके दे रही है, ताकि उनका कमीशन बन सके।

ये भी पढ़ें:Ujjain Mahakal: जन्मदिन के मौके पर परिवार सहित महाकाल दरबार पहुंचे अक्षय कुमार

Related Articles

Back to top button