MP Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, तोमर को तोमर से लड़ाने की तैयारी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 88 प्रत्योशियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें से तीन सीटें ऐसी हैं जिन पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 144 नामों की घोषणा की थी। प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें है यानी कांग्रेस की केवल एक ही ऐसी सीट है जिसपर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ रवींद्र सिंह तोमर
बीजेपी ने इस बार केंद्रीय मंत्रियों को भी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारा है। जिनमें से एक बड़ा नाम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी हैं। उन्हें दिमनी से टिकट दिया गया हैं। उनके सामने कांग्रेस के मौजूदा विधायक रवींद्र सिंह तोमर को ही दोबारा टिकट दिया है। 2020 के उपचुनाव में रवींद्र सिंह तोमर ने यहां जीत दर्ज की थी।
यादव बनाम यादव
उज्जैन दक्षिण से बीजेपी ने मंत्री मोहन यादव को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने चेतन प्रेमनारायण यादव को चुनावी रण में उतारा है। मोहन यादव दो बार से विधायक हैं। वहीं, चेतन प्रेम नारायण यादव पूर्व महापौर प्रेम नारायण यादव के पुत्र हैं। इसी तरह देवतालाब सीट से दो गौतम मैदान में हैं। भाजपा ने गिरीश गौतम को टिकट दिया था, वहीं कांग्रेस ने पद्मेश गौतम को उम्मीदवार बनाया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है।
— MP Congress (@INCMP) October 19, 2023
कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ।
“बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ” pic.twitter.com/NEN6Tq56Yx