MP Politics: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘दिग्विजय सिंह अपने बयान के लिए मांगे माफी’

MP Politics: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह अपने बयान के लिए मांगे माफी'
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए हुजूर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि क्या दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के पीएफआई में कोई संबंध है। दिग्विजय सिंह पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा हमला बोल दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने इजराइल में हमास की बर्बरता का परोक्ष रूप से समर्थन किया है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएफआई के नाम पर दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।
‘दिग्विजय सिंह ने आतंकवाद का किया समर्थन’
साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘क्या कांग्रेस के पीएफआई और दिग्विजय सिंह के बीच कोई संबंध है?’ वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मांग की कि वे दिग्विजय से माफी मांगें या उन्हें पार्टी से निष्कासित करें। कांग्रेस ने इस्लामिक आतंकवाद और कट्टरता का समर्थन किया है।
BJP पर दिग्विजय हुए हमलावर
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि पीएफआई पर ऐसे आरोप है तो दस छापे मारिए, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन 97 प्रतिशत केस झूठे पाए गए हैं। दिग्विजय ने अपने इस बयान के बाद बीजेपी पर लगातार हमला बोला है। इस घोषणा के बाद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि कुछ मीडिया संगठनों द्वारा पूछे गए सवाल पर मेरे जवाब को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है, जो मैंने नहीं कहा है। मैंने कभी पीएफआई जैसे सांप्रदायिक संगठन का समर्थन नहीं किया है। धर्म के नाम पर साम्प्रदायिकता फैलाने वाले लोगों और संस्थाओं के खिलाफ मैं सदैव हूँ और रहूँगा।
ये भी पढ़ें – Ujjain: आचार संहिता लागू, शराब की अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की नजर