मध्यप्रदेश बनेगा निवेश और टेक्सटाइल का नया हब: सीएम मोहन यादव

MP News

MP News

Share

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश निवेश और टेक्सटाइल का नया हब बनेगा। मध्यप्रदेश अपने भौगोलिक स्थान, उपयुक्त अधोसंरचना, सरल प्रशासनिक प्रक्रियाओं और श्रमिक उपलब्धता के कारण औद्योगिक निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य बना है। उन्होंन कहा रायसेन जिले में BEML द्वारा मेट्रो और रेल कोच निर्माण इकाई की स्थापना के लिए सरकार ने तेजी से भूमि आवंटन किया है।

सीएम मोहन यादव ने कहा टेक्सटाइल क्षेत्र में इंदौर एक नया इतिहास रचेगा और इसे इंदौर, उज्जैन, देवास और मक्सी मिलाकर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मंदिरों की तरह मानकर उसमें निवेश को जनहित का कार्य माना जाना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से अब तक 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा प्रदेश में 4 औद्योगिक कॉरिडोर संचालित हैं और एक प्रस्तावित है। धार में PM MITRA पार्क को देश का सबसे कुशल टेक्सटाइल पार्क बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ZLD युक्त CETP, SCADA युक्त यूटिलिटी सिस्टम, 220 केवी सब स्टेशन, हरित ऊर्जा और 20 MLD पानी की आपूर्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि निवेशकों को 30 दिन में सभी अनुमति दी जाती है और उद्योग प्रारंभ करने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा टेक्सटाइल सेमिनार में उद्योग विशेषज्ञों ने मध्यप्रदेश में निर्यात की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के जल, भूमि और फसल विवादों का समाधान हो रहा है। पीकेसी परियोजना से जुड़ी असहमति भी राजस्थान से संवाद के माध्यम से समाप्त की गई है।

ये भी पढ़ें: 2028 में एमपी में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप