MP News: ढोंगी तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के नाम पर तीन महिलाओं संग किया बलात्कार, ऐसे हुआ गिरफ्तार

MP News:
रतलाम जिले के आलोट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक तांत्रिक (Tantric) पर तंत्र क्रिया के नाम पर एक ही परिवार की 3 महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप लगा है। तांत्रिक पर पीड़िता और उनकी बेटी और चचेरी बहन से दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगा है।
MP News: महिला के घर में ही रह रहा था तांत्रिक
बता दें कि ‘जमीन में दबा हुआ धन’ निकालने का लालच देकर कुछ दिनों से तांत्रिक पीड़ित महिला के घर में ही रह रहा था। सूत्रों के अनुसार तांत्रिक ने उनसे कहा था कि घर पर महिलाएं ही रहेंगी, तभी वहां तांत्रिक क्रिया कर पाएंगे।
पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने तांत्रिक की पिटाई की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुचना मिलने पर पुलिस घटनासथ्ल पहुची और तुरंत मामले की संज्ञान लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
‘जमीन से खजाना’ निकालने का दिया लालच
जानकारी के मुताबिक आरोपी तांत्रिक बलवीर सिंह असल में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले का निवासी है। वह एक हफ्ते पहले किसी काम से आलोट आया था। आलोट रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात पीड़ित परिवार के एक सदस्य से हुई और तांत्रिक ने उसे ‘जमीन से खजाना’ निकालने की बात कही।
परिवार की तीनों महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म
पिड़िता ने बताया कि तांत्रिक ने परिवार वालों से कहा था कि घर पर सिर्फ महिलाएं रहेंगी, तभी वहां तांत्रिक क्रिया होगी। इसके बाद पति और पुत्र बाहर चले गए। उधर, आरोपित तांत्रिक बलवीर सिंह ने उनकी बेटी और रिश्ते की बहन को पानी में कुछ मिलाकर पिलाया और उनके साथ भी दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें – UP News: गंगा मैली करने पर देना होगा 62 लाख का जुर्माना
हिन्दी ख़बर ऐप देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए Hindi Khabar App