
MP: मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुए दुष्कर्म की पीड़िता को इलाज के लिए इंदौर में भर्ती किया गया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बच्ची से मिलने एमटीएच अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली और वे करीब 15 मिनट तक अस्पताल में रुके रहे।
कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा की और बच्ची की हालत के बारे में बताया। बच्ची की हालत ठीक है, लेकिन मानसिक तौर पर वह हादसे को भूल नहीं पाई है। मनोरोग विशेषज्ञ उसका इलाज कर रहे है। उज्जैन जैसी घटनाएं प्रदेश को कलंकित करती है। इस तरह की घटनाएं रोज होती है और ज्यादातर सामने नहीं आती है।
कमलनाथ ने कहा ‘मैने डाक्टरों से पूछा कि क्या बच्ची को दिल्ली शिफ्ट करने की जरुरत है तो मैने दिल्ली के अस्पतालों में बात कर रखी है,लेकिन डाक्टरों ने कहा कि बच्ची की हालत ठीक हो रही है। नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश महिला अपराध ही नहीं भ्रष्टाचार में भी नंबर वन है। मध्य प्रदेश को एक घोटाला परिवार बना दिया गया है।
बता दें उज्जैन में कुछ दिनों पहले 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। बच्ची अर्धनग्न हालत में गलियों में घूमती रही लेकिन मदद का हाथ मिलने में काफी समय लग गया। मामले में एक को गिरफ्तार तीन को हिरासत में भी लिया गया है।