MP Election 2023: चुनाव से ठीक पहले नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

Share

MP Election 2023: मध्य प्रदेश मे विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी पूरी तैयारी के साथ चुनावी रण में हैं। ऐसे में दल बदलने का सिलसिला जारी है। चुनाव से ठीक पहले विधायक नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उनकी कांग्रेस में शामिल होने की अटकले तेज हो गई है। आपको बता दें कि बीजेपी ने मैहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। यहां से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। नारायण त्रिपाठी लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं।

त्रिपाठी हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

नारायण त्रिपाठी के बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। वे नवरात्रि में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। नारायण त्रिपाठी लंबे समय से बीजेपी के खिलाफ हमलावर हैं। पहले कहा जा रहा था कि नारायण त्रिपाठी इस बार इस संगठन से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब इस्तीफे के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नारायण त्रिपाठी पहले भी बदल चुके है पार्टी

ऐसा पहली बार नहीं है जब नारायण त्रिपाठी ने पार्टी बदली हो पहले भी वे कई बार पार्टी बदल चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीति समाजवादी पार्टी से शुरू की थी। 2003 का विधानसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट से लड़ा था। जीत भी मिली थी उसके बाद वो सपा के प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए थे। 2009 में वो कांग्रेस में शामिल हो गए। 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर दूसरी बार विधायक बने। 2015 में विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने दूसरी लिस्ट जारी की, जानें