Madhya Pradesh

MP Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी, 86 सीटों पर नाम हुए फाइनल!

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में 144 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं आज यानी गुरुवार को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। बीते दिन बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि, बची हुई सभी 86 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं, लेकिन दूसरी सूची में 50 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। अन्य 36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कुछ दिन बाद की जाएगी।

बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन

कांग्रेस की ये बैठक करीब पांच घंटे तक चली चुनाव समिति की इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन हुआ। इस बैठक में बची 86 सीटों पर वन टू वन मार्किंग की गई है। एक-एक सीट पर उम्मीदवारों को चुनते वक्त कांग्रेस के सर्वे, कमलनाथ का निजी सर्वे और केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों की रिपोर्ट को ध्यान में रखा गया है।

ये भी पढ़ें:MP Election 2023: दिल्ली में 6 घंटे तक चली बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, पांचवी सूची के नामों पर हुआ मंथन

Related Articles

Back to top button