Advertisement

MP Election 2023: दिल्ली में 6 घंटे तक चली बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, पांचवी सूची के नामों पर हुआ मंथन

Share
Advertisement

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। प्रदेश में कुल 230 विधानसभा की सीटें हैं। जिनमें से 136 सीटों पर भाजपा (BJP) अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। अब बीजेपी की पांचवी लिस्ट का 94 प्रत्याशियों के नाम आना बाकि है। इसी को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हुई बैठख करीब 6 घंटे तक चली।

Advertisement

बैठक में CM शिवराज,कैलाश विजयवर्गीय शामिल

नड्डा के अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, (Amit Shah) भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैश्वण, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।

BJP के प्रत्याशियों की पांचवी सूची का जल्द होगा ऐलान

बैठक में बची हुई 94 सीटों प्रत्याशियों के नामों के लेकर चर्चा की गई। लगभग बची हुई सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें 71 विधायकों (66 भाजपा, सपा-बसपा (SP-BSP) के एक-एक, दो निर्दलीय विधायकों, भाजपा को समर्थन देने वाले सिंधिया समर्थक विधायक) की सीटों पर चर्चा हुई। इसके अलावा हारी हुई 23 सीटों पर भी चर्चा की गई। भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जल्द आ सकती है। भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची टिकट काटने और सीट बदलने वाली होगी।

17 नवंबर को प्रदेश में एक चरण में चुनाव होना हैं। भाजपा ने इस बार 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदो को चुनावी रण में उतारा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया है। अभी आठ मंत्रियों के टिकट होल्ड हैं। एक मंत्री यशोधरा राजे ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। भाजपा ने अभी तक 57 विधायकों को टिकट दिया है। वहीं, तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

ये भी पढ़ें:MP Election: कांग्रेस को झटका, चतुर्भुज तोमर ने थामा ‘AAP’ का दामन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें