Madhya Pradesh

MP News: भोपाल में सीएम शिवराज ने लगाई झाड़ू, राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘पहिए वाला सूटकेस…’

MP News: मध्य प्रदेश में सीए शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज भोपाल हाट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम शिवराज ने कहा कि  मध्य प्रदेश में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रहे हैं। स्वच्छता के लिए लोग जागरूक हो गए हैं। एमपी स्वछतम प्रदेश है और भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी बनी है। प्रदेश में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए आप से अपील करता हूं। पीएम मोदी ने ऐसा अभियान शुरु किया जिसने भारत की तस्वीर बदल दी है।

सीएम ने राहुल के आरोपों को गलत बताया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी के बारे में मैं क्या बोलूं वो तो पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रख कर चलते हैं। वो बताएंगे मध्यप्रदेश में सवा साल उनकी सरकार थी, तब उन्होंने क्या किया। कांग्रेस सरकार पैसे के लिए रोते ही रहती थी। अब हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हम रोज़ विकास का काम करते हैं। आज हम चन्देरी जा रहे हैं।

राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों को सीएम शिवराज  गलत ठहराया है।  सीएम ने कहा ये बौखलाए हुए हैं। खिसियाये हुए हैं। इनके यहां के लोगों पर जब छापा पड़ा था, तब बहुत कुछ मिला था। वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। अब एमपी की जनता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। इस मौके पर सीएम ने आजीविका मार्ट का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन एक जन आंदोलन है। मध्य प्रदेश की 15 लाख से ज्यादा बहनें लखपति बन चुकी हैं। हम अच्छा उत्पाद बनाते हैं। लोकल को वोकल बनाने के लिए मार्केट हमने बनाया है। उत्पादों को अब आजीविका मिशन के माध्यम से बाजार को देंगे। अलग-अलग उत्पाद बेचे जाएंगे। साल भर यह दुकान खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें:Manoj jha statement: आजकल के ठाकुर दिखावा करते हैं- तेज प्रताप

Related Articles

Back to top button