Madhya Pradesh

MP News: सीएम मोहन यादव पहुंचे MVM कॉलेज, छात्रों और स्टाफ से किया संवाद

MP News: मध्य प्रदेश में अब सत्ता की कमान डॉ मोहन यादव के हाथों में है। प्रदेश के नए सीएम बनने के बाद से ही मोहन यादव लगातार मीटिंग कर रहें हैं। सीएम मोहन यादव फूल एक्शन मोड में हैं। चीजों के और बेहतर कैसे किया जा सकता है। इसके लिए नवनियुक्त सीएम लगातार काम कर रहें हैं। कमियों को दूर करने के लिए उनके द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (MVM) कॉलेज का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी कॉलेज में उनका यह पहला दौरा था। उन्होंने यहां छात्रों से संवाद भी किया। इसके साथ ही डॉक्टर यादव टीचर्स से भी बात कर कॉलेज की रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने  कॉलेज की जियोलॉजी लैब का पूरी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लैब को और बेहतर बनाने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए। इसके बाद यहां से वे मंत्रालय के लिए रवाना हो गए थे।

आपको बता दें मुख्यमंत्री बनने से पहले मोहन यादव शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। उच्च शिक्षा को लेकर उनकी विशेष रुची है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली केबिनेट मीटिंग में भी डॉक्टर यादव ने उच्च शिक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों को हरा झंडी दी है।

ये भी पढ़ें:UP: नाबालिग से रेप केस में BJP विधायक रामदुलार गौड़ को 25 साल की सजा,10 लाख का जुर्माना

Related Articles

Back to top button