Madhya Pradesh

MP Budget 2023: चुनावी साल में शिवराज सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट

मध्यप्रदेश का बजट एक मार्च को पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) विधानसभा में सरकार का लेखा-जोखा रखेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के कार्यकाल का आखिरी बजट होगा. चुनावी साल में बजट मध्यप्रदेश के लिए अहम होने जा रहा है। माना जा रहा है कि शिवराज सरकार मध्यप्रदेश की जनता को राहत दे सकती है। सरकार लोक कल्याणकारी घोषणाओं का एलान कर सकती है। आपको बता दें कि 27 फरवरी से मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट तीन लाख करोड़ से ज्यादा का होगा।

पिछली बार दो लाख 79 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र पूरे एक महीने तक चलेगा। 27 मार्च को बजट सत्र का समापन होगा। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। एक मार्च को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की सरकार कर्ज तले दबी है। साल 2022-23 में 14 हजार करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश सरकार ले चुकी है।

Related Articles

Back to top button