Madhya Pradesh

MP News: ‘चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता’ दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है वहीं कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अब इसे लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय ने ईवीएम पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने 199 विधान सभा सीटों पर पोस्टल बैलेट में मिले कांग्रेस को वोट और ईवीएम (EVM) में मिले कांग्रेस के वोटों का आकलन करने की बात कही है।  दिग्विजय सिंह का कहना है वोटिंग पेटर्न में इतना बदलाब कैसे हो सकता है। जिन सीटों पर पोस्टल बैलेट (postal ballot) में कांग्रेस जीत रही है वहां ईवीएम में हार रही है।

दिग्विजय सिंह पोस्ट

पोस्टल बैलेट के ज़रिए कांग्रेस को वोट देने वाले और हम पर भरोसा जताने वाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद! तस्वीरों के आँकड़ों में एक प्रमाण है जो यह बताता है कि पोस्टल बैलेट के ज़रिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है। जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है। हमें गर्व है कि हमारे ज़मीनी कार्यकर्ताओं ने जी जान से कांग्रेस के लिए काम किया और लोकतंत्र के प्रति अपने विश्वास को पुख़्ता किया। अब कुल 230 सीटों के आँकड़े आपके पास हैं। पोस्टल बैलेट के ज़रिए कांग्रेस और बीजेपी को पड़े वोटों की संख्या विश्लेषण के लिए प्रस्तुत है, सोचने की बात यह है कि जब जनता वही है तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गया?

दिग्विजय सिंह ने कहा

दिग्विजय का कहना है कि चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ही ईवीएम(EVM) द्वारा मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं! यह मौलिक प्रश्न है, जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। माननीय चुनाव आयोग और माननीय सर्वोच्च न्यायालय क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे?

ये भी पढ़ें:MP Election: मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं था और ना हूं – शिवराज सिंह चौहान

Related Articles

Back to top button