Road Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आई है. हाथरस में भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना से मृतकों और घायलों के घर में होली के रंग में भंग पड़ गया है.
यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से धौलपुर जा रही इको कार को एक डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया
हादसे कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. यह दुर्घटना सादाबाद थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 141 के पास हुई है.
इस हादसे पर हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक रामानद कुशवाहा का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि कार को पीछे से डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मारी. टक्कर लगने के बाद कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है और बाकी घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
प्रभावी रोक लगाने की जरूरत
बता दें कि एक्सप्रेसवे पर हर दिन भीषण सड़क हादसे सामने आते रहते हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी और वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से होती हैं. ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है. साथ ही, वाहन चालकों को भी यह समझना चाहिए कि उनकी एक छोटी सी चूक कई परिवारों की खुशियां छीन सकती है.
ये भी पढ़ें – कुवैत ने मार गिराए तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल्स विमान, सुरक्षित निकले सभी एयरक्रू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









