मुंबई में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में तैनात महिला से छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में तैनात महिला से छेड़छाड़
Molestation Of Woman : मुंबई में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में तैनात महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई में ऑस्ट्रेलिया की नौसेना में तैनात एक महिला के साथ में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस छेड़छाड़ का आरोप एक ऑटो ड्राइवर पर लगा है। मुंबई पुलिस ने इस घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस हिरासत में भेज दिया
मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में कार्यरत एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। येलो गेट पुलिस स्टेशन ने आरोपी ड्राइवर अनिल कांबले को गिरफ्तार कर के आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
महिला के साथ छेड़छाड़ की गई
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक पीड़िता न्यूजीलैंड स्थित जहाज पर काम करती है जो बीपीटी पोर्ट पर डॉक किया गया है। 22 मार्च को उसे भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित एक फूड फेस्टिवल में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान उसने बीयर पी। रात करीब 9:30 बजे महिला अपने दो सहकर्मियों के साथ कोलाबा के एफिंगुट रेस्टोरेंट गई। बाद में रात 11:30 बजे वे बीपीटी के ग्रीन गेट पर पहुंचे जहां महिला को वापस जहाज पर छोड़ने के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था की गई। इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ की गई।
नुचित तरीके से छूने की कोशिश की
पीड़िता की शिकायत के अनुसार जब महिला गाड़ी में चढ़ने वाली थी तो चालक ने पहले उससे हाथ मिलाया लेकिन फिर कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने तुरंत उसका विरोध किया और भारतीय नौसेना से संपर्क कर अधिकारीयों को सूचित किया। इसके बाद महिला ने येलो गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप