Uttar Pradesh

मिशन 2024 सत्ता में आने का है: शिवपाल यादव

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal singh yadav) का इटावा (Etawah) चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर पहुंचने के बाद प्रशंसकों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शिवपाल ने कहा कि हमारा मिशन केवल 2024 में सत्ता में आने का है। जिसके लिए हम खूब म्हणत कर रहे हैं। यह म्हणत रंग भी लेकर आएगी। उन्होंने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेश किए गए बजट में किसान, महिला, नौजवानों और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए कुछ नहीं रखा है। बजट सिर्फ छलावा नजर आ रहा है।

शिवपाल ने कहा कि हम पुराने संगठन के आदमी है। जो मुझे अब पार्टी ने कमान सौंपी है, उस पर खरा उतरूंगा और पूरे तरीके से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर उसे मजबूत बनाऊंगा। बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) का बयान कि समाजवादी पार्टी दलितों का अपमान कर रही है, इस पर शिवपाल सिंह यादव ने चुप्पी साधते हुए कहा कि इस पर हम लोग बैठकर बात करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा अपने ही देश के लोगों को भटका रही है, उन्होंने न ही कोई काम है, न ही कोई विकास किया है।

भ्रष्टाचार पर खड़े किए सवाल

शिवपाल ने भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार राशन डीलरों के साथ खाद्य इंस्पेक्टर हर महीने एक एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इसकी शिकायत राशन डीलर कई बार अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने मीडिया के सामने राशन डीलर और खाद्य इंस्पेक्टर के बीच हो रहे रुपए के लेनदेन की वार्ता का ऑडियो भी जारी किया है। इसमें साफ सुनाई दे रहा है कि खाद्य इंस्पेक्टर हर महीने एक-एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राशन डीलरों की शिकायत को लेकर अधिकारियों को अवगत कराएंगे, अगर कार्रवाई नहीं होती है तो यह आंदोलन का रूप लेगी और पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के अधिकारियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी करेगी।

ये भी पढ़ें: सपा मुख्यालय के बाहर लगा ‘गर्व से कहो ब्राह्मण’ का पोस्टर

Related Articles

Back to top button