Missile Attack : ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच, ईरान के एकमात्र सक्रिय न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मंगलवार शाम को प्रोजेक्टाइल मिसाइल से हमला हुआ. हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार का नुकसान या कर्मचारी घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान ने तुरंत इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) को इस हमले की जानकारी दी. एजेंसी ने पुष्टि की कि हमले में प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और रेडिएशन स्तर पूरी तरह सामान्य है. IAEA के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने सभी देशों से अपील की है कि संवेदनशील जगहों के पास किसी प्रकार की सैन्य कार्रवाई से बचा जाए, क्योंकि इससे बड़ा परमाणु हादसा हो सकता है.
प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई
यह परमाणु प्लांट फारस की खाड़ी के किनारे स्थित है और ईरान का इकलौता सक्रिय न्यूक्लियर पावर प्लांट है. घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
बता दें कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान के फोर्डो, नतान्ज और इस्फहान न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले किए थे, जिनमें कई ईरानी वैज्ञानिक मारे गए थे. इन ठिकानों पर बी-2 स्टील्थ बॉम्बर का इस्तेमाल किया गया था, जो ऊंचाई से सटीक हमला करने में सक्षम है.
ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









