Mirzapur news : कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली…कहा हर मुद्दा ऊठाया जाएगा…

Mirzapur news
Mirzapur news : मिर्जापुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली सोमवार को मझवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 5 सीटें मांगी गई हैं, जिसमें मझवा विधानसभा भी शामिल है , कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, परंतु राजनीतिक सरगर्मी तेजी से चल रही है। इसी क्रम में आज मझवा विधानसभा के कछवा के गांधी मैदान में कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया था।
मुद्दा संविधान का बचाव
रैली में पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनमें जोश भरा, साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली कल हमने प्रयागराज में की थी और आज यहां पर कर रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में बाकी बचे आठ विधानसभा में भी जनसभा की जाएगी। हमारा पूरा प्रयास है कि हम मिलकर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे, बाकी का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। चुनाव की तिथि अभी आने दीजिए हमने प्रदेश में 5 सिटें मांगी हैं, जिसमें से मझवा विधानसभा भी शामिल है।
उपचुनाव में उन्होंने कहा कि मुद्दा संविधान बचाव के साथ-साथ महंगाई बेरोजगारी कानून व्यवस्था बच्चियों के साथ बलात्कार फर्जी बुलडोजर चलाना और फर्जी लोगों को जेल में भेजना भी शामिल रहेगा। हरियाणा चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां पर कांग्रेस पार्टी एक तरह से चुनाव जीतने जा रही है।
यह भी पढ़ें : Bemetara News : फसल की सुरक्षा के लिए परेशान किसान लगा रहे कलेक्टर से गुहार…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप