बड़ी ख़बर

मेहुल चोकसी को बेल्जियम में किया गया गिरफ्तार, 13,850 करोड़ के बैक घोटाले का आरोप

Mehul Choksi Arrested : गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक में धोखाधड़ी मामले में मेहुल चोकसी आरोपी है। बेल्जियम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्जियम से केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार करने की अपील की थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। चोकसी को जेल में रखा गया है। चोकसी को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आपको बता दें कि रिपोर्ट में है कि जिस वारंट को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी किए गए थे, वहीं यह भी बताया जा रहा है कि चोकसी अपनी खराब सेहत को लेकर जमानत मांग सकता है। यह भी बताते चलें कि चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।

पिछले महीने हुआ था खुलासा

दरअसल, पिछले महीने पता चला था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में है। उसके पास बेल्जियम की नागरिकता भी है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी थी कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में मौजूद है। चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम का ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ ले लिया था, बताया जा रहा है कि पत्नी बेल्जियम की नागरिक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे हासिल किया था रेजिडेंसी कार्ड

जिसकी मदद से एफ रेजिडेंसी कार्ड हासिल कर लिया था। रिपोर्ट्स में यह भी है कि चोकसी ने बेल्जियम की नागरिकता के लिए अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज दिए थे। उसके पास भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता है। उसने इस जानकारी को छिपा लिया था। ताकि उसे भारत न भेजा जा सके।

आपको बता दें कि 2018 में चोकसी ने भारत छोड़ा था। इससे पहले ही उसने एंटीगुआ की नागरिता ले ली थी। चोकसी बार बार अपनी खराब सेहत का हवाला देता था और पेशी में नहीं आता था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ता था।

यह भी पढ़ें : जीतन राम मांझी ने NDA पर लगाया उपेक्षा का आरोप, विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर लड़ने की जताई इच्छा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button