Uttar Pradeshराज्य

Meerut News: अलग-अलग क्षेत्रों में मिले लापता बच्ची और वृद्ध का शव, जानें पूरा मामला

Meerut News: मेरठ के अलग अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जानी में बहरामपुर गांव में शुक्रवार से लापता एक बच्ची का शव मिला। वहीं, खरखौदा में एक वृद्ध का शव मिला। वृद्ध के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

बहरामुपर गांव निवासी मोहसिन फेरी कर चूर्ण बेचने का काम करता है। उसकी छह बेटी और एक पुत्र है। शुक्रवार को छठे नंबर की पुत्री अयात घर के बहार खेल रही थी। घर के बहार दिखाई न देने पर अयात की तलाश परिजनों ने की। लेकिन, बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार सुबह महेन्द्र ने अपने खेत में बच्ची का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मोहसिन ने शव की शिनाख्त अपनी बच्ची अयात के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं , खरखौदा के नौ गजा के पास एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। पुलिस ने वृद्ध के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने वृद्ध के शव को मोर्चरी भेज दिया।

ये भी पढ़ें: Meerut: ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट और आगजनी, पुलिस ने छावनी में तब्दील किया गांव

Related Articles

Back to top button