
MEA : रूस – यूक्रेन में संघर्ष जारी है। इसी को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष में रूसी सशस्त्र बलों में सेवा करते हुए कम से कम 12 भारतीयों की मौत हो गई है। लगभग 18 भारतीय नागरिक अभी भी सेना में सेवारत हैं, जिनमें से 16 व्यक्तियों के ठिकानों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
MEA ने कहा कि एक और भारतीय जैन टी कूरियन घायल हुए हैं। वे बिनिल के रिश्तेदार हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। भारतीय दूतावास उनके संपर्क में हैं। उनका स्वास्थ्य बेहतर होते ही उन्हें वापस भारत लाए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
’18 भारतीय नागरिक अभी भी हैं और…’
विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों के 126 मामले सामने आए हैं. इन 126 मामलों में से 96 लोग भारत लौट आए हैं और उन्हें रूसी सशस्त्र बलों से छुट्टी दे दी गई है, जिनमें से 16 व्यक्तियों के ठिकानों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रूसी पक्ष ने उन्हें लापता की श्रेणी में रखा है। हम बचे हुए लोगों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, रूसी सेना में काम कर रहे 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। वहां अभी भी 18 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 16 लोग कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे बचे हुए लोगों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Delhi Elections : NCP ने की 30 उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें किसे दिया टिकट ?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप