Delhi NCRबड़ी ख़बर

MCD Election: दिल्ली के सभी स्कूल चुनाव को लेकर आज रहे बंद, कल तीन बजे से दौड़ने लगेंगी DTC की बसें

दिल्ली में कल MCD चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। उससे पहले सभी सुरक्षा व्यवस्था की जांच में जुट गई है। वहीं 4 दिसंबर यानी कल मतदान से पहले सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसी के तहत सारी तैयारी के मद्देनजर शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों को आज बंद रखा गया है। हालांकि इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खोले जाएंगे। इसकी जानकारी अभिभावकों को मैसेज से भेजी गई है। इसके साथ ही MCD चुनाव को देखते हुए रविवार को सुबह से ही मेट्रो और डीटीसी की बसें चलाई जाएंगी।

सुबह तीन बजे से दौड़ेगी DTC की बसें

बता दें राजधानी में एमसीडी चुनाव के लिहाज से रविवार को दिल्ली में सुबह चार बजे से मेट्रो और तीन बजे से डीटीसी की बसें दौड़ेगी। वहीं सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। इसके बाद मेट्रो सामान्य समय सारिणी के मुताबिक चलेगी। बता दें दिल्ली परिवहन निगम ने भी तड़के तीन बजे से ही बसें चलाने का फैसला लिया है। इस दौरान 35 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि आवागमन में दिक्कत नहीं हो।

Related Articles

Back to top button