Uttar Pradeshराज्य

Greater Noida में MBA की छात्रा ने लगाई 13वीं मंजिल से छलांग, सुसाइड की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

UP News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां स्थित गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में मंगलवार तड़के को एक MBA की छात्रा ने तेरहवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिविका ठकराल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिविका ठकराल के पिता विनय ठकराल परिवार के साथ शेरोन टावर गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में रहते हैं। उनकी पुत्री शिविका मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही मोहाली में नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टी पर घर आई थी। सोमवार रात सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे। 

सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल

वहीं मंगलवार सुबह उन्हें गार्डों के माध्यम से जानकारी मिली कि उनकी बेटी शिविका ठकराल ने सुसाइड कर ली है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

पुलिस खंगाली रही है सीसीटीवी


पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में परिजनों ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और ना ही अपनी बेटी के आत्महत्या की कोई वजह बता पाए हैं। पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है। साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके।

पोस्टमॉर्टम के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें – कोटा में शादी समारोह से लौटते समय छात्र की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button