UP Elections: बसपा को झटका! BSP के कई नेता सपा में हुए शामिल, अखिलेश बोले- यूपी के विकास के लिए भाजपा को हटाना जरूरी

Share

लखनऊ:  साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सारी राजनीतिक पार्टियां अपनी ताकत झोंकने में लगी हुई है। इसी बीच पार्टियों में नेताओं की दल-बदल की स्थिति जारी है। इसी कड़ी में रविवार को बसपा के कई बड़े नेता सपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा, पूर्व सांसद कादिर राणा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सपा का दामन थामा है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी भी सपा में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आज महंगाई बड़े पैमाने पर बढ़ी है। गरीब और मज़दूर वर्ग के लोगों के पास भरपेट खाना भी नहीं है। यह स्थिति भाजपा ने पैदा की है। भारत “ग्लोबल हंगर इंडेक्स” मामले में पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश से भी पीछे छूट गया है।

आगे सपा अध्यक्ष बोले कि बीजेपी सरकार ने ये दावा किया था कि सत्ता में आते ही महंगाई को रोका जाएगा। लेकिन आज महंगाई बहुत हो गई है। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक का हिसाब लगाएँगे तो हर चीज़ की क़ीमत बढ़ गई है। महंगाई बड़े क़ीमत पर बढ़ गई है। मज़दूरों को आज भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है।

इस सरकार में अगर आप आवाज़ उठाओगे तो आपको टायर से कुचल दिया जाएगा

बीजेपी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि- जनता बैठी हुई है, कब इनका वोटों से कुटाई करने का मौक़ा मिलेगा। बीजेपी ने हर वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। ये नारों और प्रचार में अच्छे लगते हैं। ये नौकरी का झूठा प्रचार करते हैं, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। यूपी और दिल्ली दोनों की सरकार ने नौकरी नहीं दी।

मुजफ्फरनगर के सांसद रहे कादिर राणा ने भी सपा ज्वाइन की

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका लगा है। वहीं बीएसपी से मुजफ्फरनगर के सांसद रहे कादिर राणा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सपा ज्वाइन की।

न्याय मांग रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाई जा रही है: आरएस कुशवाहा

समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के बाद आरएस कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव भावी मुख्यमंत्री हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जुमलेबाज सरकार से जनता परेशान है। न्याय मांग रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाई जा रही है। इस सरकार से हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। सभी अखिलेश यादव की तरफ आस लगाए हुए हैं। बसपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैंने 30 साल तक बसपा में काम किया। आज वह पार्टी पूरी तरह से भटक गई है।

हरिकिशोर तिवारी बोले- हम सभी को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ेंगे

इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नारा चलता है। सबका साथ सबका विकास, लेकिन ये नारा धरातल पर नहीं है। यह नारा अखिलेश यादव के यहां चरितार्थ होता दिखता है। हम सभी को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ेंगे। जब तक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देते हम चैन से नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें