खेलबड़ी ख़बर

Mansukh Mandaviya : ‘स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण…’, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोले मनसुख मंडाविया

Mansukh Mandaviya : आज राष्ट्रीय खेल दिवस है। इसी के मद्देनजर मनसुख मंडाविया मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम पहुंचे और उन्होंने मेजर ध्यान चंद्र को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मनसुख मंडाविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है कि जो खेलेंगे, वो खिलेंगे।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हमने मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की। मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती को हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है कि जो खेलेंगे, वो खिलेंगे। देश के नागरिक स्वस्थ रहें, स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं और स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है।

मेजर ध्यानचंद की जयंती

जानकारी के लिए बता दें कि मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी थे। यह दिन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का दिन भी है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाया है। इस पर मनसुख मंडाविया ने बात की।

30 तारीख को बीजेपी में शामिल होंगे चंपई सोरेन, खुद कर दिया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button