‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी “एक पेड़ मां के नाम, 100 करोड़ पेड़…”

Mann Ki Baat
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 116वें एपिसोड में विविध विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एनसीसी दिवस के मौके पर एनसीसी में लड़कियों की भागीदारी 40% तक बढ़ने की बात कही। उन्होंने युवाओं के नेतृत्व और सेवा भावना की सराहना की। स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर 11-12 जनवरी को भारत मंडपम में युवा महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को राजनीति से जोड़ने के प्रयास होंगे।
पीएम मोदी ने समाजसेवा में जुटे युवाओं का उल्लेख किया। लखनऊ के विरेंद्र बुजुर्गों को तकनीक से जोड़ रहे हैं, जबकि भोपाल के महेश डिजिटल लेन-देन सिखा रहे हैं। उन्होंने लाइब्रेरी के महत्व को रेखांकित करते हुए चेन्नई और गोपालगंज की पहल की सराहना की।
100 करोड़ पेड़
पीएम मोदी ने गयाना यात्रा का जिक्र करते हुए भारतीय मूल के लोगों के योगदान पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने दुनियाभर में भारतीय मूल के लोगों की कहानियां साझा करने का आह्वान किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 100 करोड़ पेड़ लगाने की उपलब्धि साझा की और इसे पर्यावरण संरक्षण में बड़ी पहल बताया।
उन्होंने गौरैया संरक्षण के प्रयासों पर भी बात की और शहरीकरण के कारण इसके घटते अस्तित्व पर चिंता जताई। स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों में दशकों पुरानी फाइलों की सफाई की जानकारी दी। उन्होंने मुंबई की दो युवतियों अक्षरा और प्रकृति द्वारा कपड़ों के कचरे से फैशन प्रोडक्ट बनाने की अनूठी पहल का जिक्र किया।
असम और अरुणाचल में स्थानीय युवाओं के स्वच्छता अभियान को प्रेरणादायक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छोटे प्रयास बड़ी सफलताएं ला सकते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण और समाज के लिए योगदान देने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें : आज पीएम मोदी ‘ओडिशा पर्व 2024’ में जनसमूह को संबोधित करेंगे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप