Manipur: मणिपुर में फिर हिंसा, काकचिंग में बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Manipur

Manipur

Share

Manipur: पुलिस बिहार के मजदूरों की हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए मामले की जांच कर रही है। हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, हिंसा प्रभावित मणिपुर में बिहार के रहने वाले एक नाबालिग सहित दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब 5:20 बजे मणिपुर के काकचिंड जिले में हुई।

निर्माण कार्य कर लौट रहे थे

बिहार के दोनों मजदूर काकचिंग जिले के केराक में निर्माण कार्य कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बारे में काकचिंग पुलिस ने बताया कि घटना पंचायत कार्यालय के पास हुई और दोनों मृतकों की पहचान सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) पुत्र मोहन सानी के रूप में हुई है।

किराए के घर लौट रहे थे

पुलिस के मुताबिक, दोनों मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो यादवपुर थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर साइकिल से अपने किराए के घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी और दोनों गिर गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़ितों को स्थानीय जीवन अस्पताल ले गई, हालांकि इलाज के दौरान गोली लगने से घायल दोनों की मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है और जांच के बाद पुलिस द्वारा जानकारी दी जाएगी।

बता दे कि पूर्वोत्तर राज्य पिछले साल मई से जातीय हिंसा से जूझ रहा है। मणिपुर में हुई हिंसा में 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। हिंसा की शुरुआत इंफाल घाटी के मैतेई और आस-पास की पहाड़ियों पर रहने वाले कुकी-दो समूहों के बीच हुई थी।

यह भी पढ़ें : Punjab : विधायक रंधावा ने स्वास्तिक विहार में सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप