Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिविदेश

Maldives Controversy: भारतीयों का फूटा मालदीव पर गुस्सा, EaseMyTrip ने लिया ये एक्शन

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव को भारी पड़ता दिख रहा है। भारत की फेमस ट्रेवल कंपनी EaseMyTrip ने अब बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला मालदीव के टूरिजम पर खासा असर दिखा रहा है।

Maldives controversy: प्रधानमंत्री मोदी पर मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी भारी पड़ती दिख रही है। भारत में आम जनता के साथ-साथ अब फेमस ट्रेवल कंपनी भी मालदीव को बॉयकोट करती नजर आ रही है। EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइटस बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं।

EaseMyTrip के CEO ने की घोषणा

EaseMyTrip के को-फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने ये घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे राष्ट्र के साथ एकजुटता में EaseMyTrip
ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं।”

मालदीव के 3 मंत्री सस्पेंड

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण मालदीव सरकार के 3 मंत्री सस्पेंड हो गए हैं। मालदीव सरकार ने माल्शा शरीफ (Malsha Sharif), मरियम शिउना (Mariyam Shiuna) और अब्दुल्लाह महजूम माजिद पर कड़ा एक्शन लेते हुए तीनों का निलंबन कर दिया है। बता दें कि, इन तीनों ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्ष्यद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाया था। इन्होंने भारत के टूरिज्म पर भी काफी सवाल खड़े किए थे।


भारत में विरोध के बाद मालदीव सरकार ने अपने 3 मंत्रियों पर कार्रवाई की है। मालदीव सरकार ने तीनों को सस्पेंड करते हुए कहा कि, ‘मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी है। इस तरह की भाषा सरकार की भाषा नहीं है।’

क्या हैं पूरा मामला?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया लक्ष्यद्वीप की सुंदरता को लेकर पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर PM की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। लोगों ने लक्ष्यद्वीप की तुलना मालदीव से की थी। लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं।

इसी बात से नाराज होकर मालदीव और और भारत के बीच विवाद शुरू हो गया।
मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक बातें लिखी। वहीं, नेता जाहिद रमीज लिखा कि भारत सर्विस के मामले में हमारा मुकाबला नहीं कर सकता।

सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट मालदीव’ हो रहा ट्रैंड

अब सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट मालदीव’ ट्रैंड हो रहा है। भारतीय नागरिक मालदीव जाने के प्लान को कैंसिल करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना मालदीव को काफी नुकसान पहुंचाता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/uma-bharti-on-ram-mandir-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button