Uttar Pradesh

Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव ने मंच पर छुए चाचा शिवपाल के पैर, उपचुनाव में एकजुट हुआ यादव परिवार

सपा में बीते 2016 के बाद से चल रहे पार्टी एकाधिकार को लेकर उबरे विवाद के बाद आज कई वर्षों के पश्चात पुरा यादव परिवार आज एक मंच पर देखने को मिला। बता दें शिवपाल यादव के साथ आज सैफई में कार्यक्रम के दौरान एक ही मंच पर दिखें। वही इसी के साथ बीतें कुछ दिन पहले ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव दोनों ही चाचा शिवपाल यादव के इटावा स्थित घर पहुंच कर मुलाकात किया था। वही आज सैफई में आज अपने संबोधन में शिवपाल ने भाजपा सरकार को आड़ें हाथों लिया है।

इसी के साथ सभा कोे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर ही भाजपा को हराया जा सकता है। आज से ही हमें मिलकर काम करना है। वही उन्होंने कहा कि आपने कहा था कि एक हो जाओ, हम एक हो गए। वहीं, डिंपल यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित भी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, प्रो.रामगोपाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। इसके बाद शिवपाल और अखिलेश बैठक करेंगे।

किसको मिलेगी मुलायम की सीट

बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को जीतने के लिए अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मैदान में उतर आए हैं। अब उपचुनावों के नतीजों से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि शिवपाल के फैक्टर का क्या असर देखने को मिलेगा। वहीं इटावा-मैनपुरी की राजनीति में भावनाएं और रिश्ते काफी अहम होते हैं। जिसे देखते हुए शिवपाल इसे बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं। उनका समर्थन डिंपल को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है।

Related Articles

Back to top button