Punjabराज्य

माई भागो एएफपीआई कैडेट दीक्षा शर्मा का इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन

Punjab News : पंजाब की युवा लड़कियों को सशक्त बनाने के अपने अटल मिशन के एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) की लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा का प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है.

मोहाली के एक बस मालिक एवं संचालक दया कृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा का चयन शिक्षा शाखा में हुआ है और वह इस महीने के अंत तक इंडियन नेवल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए शामिल हो जाएंगी.

माई भागो एएफपीआई सपनों का माध्यम

महिला कैडेट को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि माई भागो एएफपीआई सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही है. लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा की सफलता राज्य की अन्य बेटियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी.

दीक्षा शर्मा की उपलब्धि प्रशिक्षण का प्रमाण

इस चयन पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माई भागो एएफपीआई के निदेशक जसबीर सिंह संधू, ए वी एस एम (सेवानिवृत )ने कहा, “लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा की शानदार उपलब्धि हमारी कठोर प्रशिक्षण प्रणाली और सक्षम मार्गदर्शन का प्रमाण है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पंजाब की अधिक से अधिक बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनाने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी. मैं दीक्षा और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”

ये भी पढ़ें – ‘सरकारी राशन’ ने ली पत्नी की जान, प्रेम विवाह के छह साल बाद पति बना हैवान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button