
Mahua Moitra to Giriraj: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ममता बनर्जी पर दिए गए बयान पर सियासत जारी है। तृणमूल कांग्रेस(TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने उन पर रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता का सहारा लेते हुए तंज कसा है। वह बोली ऐसा मंत्री जो वर्तमान में देश की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री के बारे में ऐसा कह सकते हैं…इसलिए आज भारत का यह हाल है। भाजपा के मंत्री नारी द्वेषी हैं… उन्हें माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वे माफी नहीं मांगेगे।”
Mahua Moitra to Giriraj: गिरिराज के गोत्र लिखने पर कही बात
महुआ मोइत्रा ने कहा, गिरिराज सिंह अपने नाम में गोत्र ‘शाणडिल्य’ लगाते हैं। वह बोलीं रामधारी सिंह दिनकर ने एक कविता लिखी..इसके बाद वो कविता के बोल बताती हैं कि.. जिस पापी को गुण नहीं, गोत्र प्यारा है, समझो, उसने ही हमें यहां मारा है।
गिरिराज बोले, टीएमसी फैला रही भ्रम
वहीं इस मामले में गिरिराज सिंह ने सफाई देते हुए कहा ‘आप मेरा ट्वीट देख सकते हैं, मैंने कहा है कि ममता दीदी, जो राज्य भ्रष्टाचार से पीड़ित है और जहां गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है, वहां आप ‘जश्न’ मना रही है है। क्या ‘जश्न’ कहना ‘ठुमका’ है? TMC के लोग इस मुद्दे को उठाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहना मेरा अधिकार है कि वहां गरीबी है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है और वहां का मुख्यमंत्री फिल्म फेयर कराकर खुद वहां मौजूद रहें।‘
क्या था गिरिराज सिंह का ट्वीट
गिरिराज सिंह ने एक वीडियो डालकर अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया था कि ‘आज ममता दीदी के राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, गरीबों के अधिकारों का हनन हो रहा है, लेकिन ममता दीदी फिल्म फेस्टिवल में जश्न मना रही है।‘
ये भी पढ़ें: सुशील मोदी का इंडी गठबंधन पर वार, बोले…मिलकर चुनाव लड़ते तो भी देखनी पड़ती हार