बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट सभांलेगे उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की सत्ता का शीर्ष पद सौंपा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही कयासों का बाजार गर्म हो गया था।
इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। बताया तो ये भी ज रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही मदन कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं हो रहीं थीं।
महेंद्र भट्ट ने कहा- चुनाव में पार्टी को पहले स्थान पर लाएंगे
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से फूल मालाओं को पहनाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर से खासकर चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं सदा आभारी रहूंगा। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है और जो अपेक्षा की गई है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करने की भी कोशिश करूंगा।
महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी की मुलाकात
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हर चुनाव में आगे रहेगी। उन्हें पार्टी का लंबा अनुभव है, निश्चित रूप से यह अनुभव पार्टी को आगे ले जाने में कारगर साबित होगा। इसके बाद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मुलाकात भी की है। साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिले।
यह भी पढ़ें:Iraq Protest: श्रीलंका की राह पर ईराक, संसद पर एक बार फिर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला
रिपोर्ट: ऩिशांत