Madhya Pradeshधर्म

Mahashivratri: श्री मत्यगजेंद्रनाथ और श्री गैविनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने लिया आर्शीवाद 

Mahashivratri: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में शद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। एमपी के चित्रकूट क्षेत्र के प्रमुख प्राचीन शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पवित्र नदी मंदाकिनी के पावन तट स्थित चित्रकूट के महाराजाधिराज श्री मत्यगजेंद्रनाथ शिव मंदिर के अलावा बिरसिंहपुर स्थित भगवान श्री गैवीनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Mahashivratri पर मंदिर में श्रद्धालुओं को लगा तांता

चित्रकूट की पवित्र नदी मंदाकिनी के पावन तट पर विराजमान और चित्रकूट के महाराजाधिराज कहे जाने वाले भगवान श्री मत्यगजेंद्रनाथ जी महाराज की स्थापना भगवान श्री ब्रह्मा जी द्वारा की गई थी। इन्हें स्वयंभू शिवलिंग माना जाता है। इसके अलावा इन्हें धर्म नगरी चित्रकूट धाम का महाराजाधिराज कहा जाता है। त्रेता युग में जिस समय भगवान राम को चौदह वर्षों का वनवास हुआ था और वे माता जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ चित्रकूट में रहने के लिए आए थे।

बिरसिंहपुर स्थित भगवान श्री गैवीनाथ को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन का उपलिंग माना जाता है। साथ ही संपूर्ण विश्व में केवल श्री गैविनाथ के खंडित शिवलिंग की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है। चित्रकूट क्षेत्र के दोनों ही प्रमुख और प्राचीन शिव मंदिरों में शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-Odela 2 Poster : महाशिवरात्रि पर एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia ने दिया अपने फैन्स को तोहफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐपv

Related Articles

Back to top button