Maharastra: सूटकेस में मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

Murder
Maharastra: मुंबई से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, मुंबई के निर्माणाधीन मेट्रो स्थल पर सूटकेस में एक महिला की लाश बरामद हुई है। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मचा गया। लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालाकिं मृतका की अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।
क्या है मामला
यह घटना शांति नगर में सीएसटी रोड की है। जहां एक बैरिकेड के पास संदिग्ध सुटकेस में महिला का शव मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट से यह पता चला है कि महिला की उम्र 25 से 35 के आस-पास होगी। हालांकि अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट आनी बाकी है।
पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच
इस घटना के बाद मौके पर ह़ड़कंप मच गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मामले में अहम सुराग के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Bihar Double Murder: दंपति की धारदार हथियार से हत्या
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK