अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले से भड़के संजय राउत , जानें किसने क्या कहा

Maharashtra

Maharashtra

Share

Maharashtra : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है। ये घटना उनके बांद्रा स्थित घर पर हुआ। सैफ अली खान पर हुए हमले अब विपक्ष दलों के नेता इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में सैफ अली खान को कई चोट आई हैं। इस घटना के बाद अभिनेता सैफ को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। वहीं, अब इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों से भी बयान सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के कई नेताओं ने सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

तीन नौकरों से पूछताछ जारी है

मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के कमरे में दो बजे एक शख़्स घुस आया।अभिनेता सैफ अली खान की नौकरानी को एक अज्ञात व्यक्ति ने पकड़ लिया, वह चीखने लगी। जब अभिनेता सैफ अली खान आगे आए, तो उस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह घायल हो गए और उनकी नौकरानी घायल हो गई। सैफ अली खान की कर्मचारी महिला भी घायल हैं। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस ने जांच के लिए सात टीम बनाई है। सैफ के घर में काम करने वाले तीन नौकरों से पूछताछ जारी है।

मुंबई में कौन सुरक्षित है?

वहीं शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- “यह कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में हाई प्रोफाइल को जान से मारने की गई। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। बाबा सिद्दीकी जी की चौंकाने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। सलमान खान बुलेट प्रूफ घर में रहने को मजबूर हैं। अब सैफ खान पर भी हमला हुआ है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये सभी घटनाएं बांद्रा में हुई हैं जहां मशहूर हस्तियों की संख्या सबसे अधिक है, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। प्रियंका ने सवाल उठाया कि अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है?

फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर हमला हुआ

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी पूरी घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। सांसद संजय राउत ने कहा सैफ अली खान एक कलाकार हैं, उनको पद्मश्री से भी नवाजा गया है। सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ। कोई बोलता है चोर था, कोई और कुछ बोलता है। लेकिन इस राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन क्या है? बीड से लेकर मुंबई और नागपुर से लेकर मुंबई तक, सैफ अली खान पर हमला दिखा देता है कि लॉ एंड आर्डर कहां है? मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हब है। पूरा बॉलीवुड मुंबई में है और वह सुरक्षित नहीं रहेगा तो कौन सुरक्षित रहेगा। सैफ अली खान के ऊपर जो हमला हुआ है वह फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर हमला हुआ है।

बयान जारी किया है

अभिनेता सैफ अली खान की हालत पर लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि सैफ अली खान पर उनके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। सैफ अली खान को चाकू आदि नुकीली चीजों से छह घाव लगे हैं।

राम कदम ने भी दिया बयान

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर हमले पर बीजपी नेता राम कदम ने भी बयान दिया है। राम कदम ने कहा पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था और उस व्यक्ति के साथ हाथापाई में अभिनेता को चोटें आईं। पुलिस घटना की जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

चिंताजनक करार दिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता सुप्रिया सुले ने अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास में किए गए हमले को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता जाहीर की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि अभिनेता अस्पताल में भर्ती हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने इस घटना को चिंताजनक करार दिया।

यह भी पढ़ें : CM नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *