Other Statesराज्य

महाराष्ट्र राजनीति में हलचल : रोहित पवार ने अजित पवार की मौत पर उठाए सवाल, 10 फरवरी को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Maharashtra News : महाराष्ट्र के बारामती से विधायक रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अजित पवार की मौत को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं हैं. रोहित पवार ने स्पष्ट किया कि वे सीधे तौर पर किसी साजिश या बम जैसी बात नहीं कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के पीछे कुछ और कारण हो सकते हैं, उन्होंने बताया कि अजित पवार की मौत को लेकर समाज में और परिवार के अंदर भी कई सवाल उठ रहे हैं.

मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करेंगे

विधायक रोहित पवार ने कहा कि 10 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वे इस मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दस दिनों में परिवार के भीतर कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है.

कार्यकर्ताओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे

रोहित पवार ने कहा कि ‘दादा’ खुद चुनाव प्रचार करते थे और कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग जगह जाकर मेहनत करते थे. वे अपने कार्यकर्ताओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे और कार्यकर्ताओं आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास करते थे. इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और लोग इस मामले को लेकर और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – फिर बढ़ाई गई SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button