बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

महाराष्ट्र नासिक बस हादसा: आग लगने से 11 लोगों की मौत कई झुलसे, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का किया ऐलान

महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक बस आग लगने से दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस का कहना है कि बस पलटने के बाद आग लगी। वहीं इस दर्दनाक हादसे में 11 लोंगों की जान भी चली गई है। इस हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। खबर है कि घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, काफी लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

घटना तब हुई जब सभी यात्री बस में सो रहे थे। उन्हें तो इस बात का बिल्कुल अंदाजा भी नहीं था कि वो मौत की ही नींद सो जाएंगे। इससे पहले उन्हें कुछ एहसास भी हो पाता और वो अपनी जान बचा पाते उससे पहले ही हादसे ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें लगभग काफी  लोग इसमें झुलस गए हैं।

Related Articles

Back to top button