Other Statesबड़ी ख़बरराजनीति

धर्म को घरों तक ही सीमित रखें, सार्वजनिक सड़कें प्रार्थना के लिए नहीं : राज ठाकरे

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की जनता से राज्य को वैभवशाली बनाने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को वोट देने का आग्रह किया है। उन्होंने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें पूर्ण बदलाव की जरूरत है।

राज ठाकरे ने ठाणे और कल्याण में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि वास्तविक विकास के लिए मनसे को वोट दें। साथ ही उन्होंने राज्य की राजनीतिक अस्थिरता की आलोचना भी की।

मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मुद्दा

उन्होंने लोगों से कहा कि राजनीतिक और व्यक्तिगत मतभेदों में न फंसने, इसके बजाय महाराष्ट्र के कल्याण को प्राथमिकता दें। कहा कि मनसे सत्ता में आने के 48 घंटे के अंदर मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे का समाधान करेगी। धर्म को घरों तक ही सीमित रहना चाहिए, सार्वजनिक सड़कें प्रार्थना के लिए नहीं हैं।

‘हम यह करेंगे’

आपको बता दें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र में मतदान है। जिसके लिए 18 नवंबर को शाम पांच बजे के बाद से चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं है। राज ठाकरे ने मनसे का घोषणा पत्र जारी किया है। मनसे ने अपने घोषणा पत्र को ‘हम यह करेंगे’ नाम दिया है। घोषणा पत्र में शिक्षा, महिला सुरक्षा, बिजली, रोजगार, पानी और उद्योग को बढ़ावा देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही सत्ता में आने पर मराठी अस्मिता, मराठी साहित्य, गढ़ और किला संवर्धन, महाराष्ट्र से संबंधित सभी स्थानों को समृद्ध करने पर वह ध्यान देंगे यह भी घोषणा पत्र में लिखा है।

यह भी पढ़ें : MP में भव्य रूप में मनाई जाएगी गीता जयंती : CM मोहन यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button