
Maharashtra Election 2024 : ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत NaMo App के माध्यम से महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगले कुछ दिन बहुत अहम साबित होने हैं और आप लोगों को बीजेपी और महायुति का संदेश लोगों के घर-घर जाकर पहुंचाना है। पीएम ने कहा केवल पर्चा देकर फॉर्मेल्टी नहीं करनी है बल्कि लोगों के घर जाकर उनके मन को जानना है।
पीएम मोदी ने कहा महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, मैंने ये प्यार देखा है। वो भी चाहते हैं कि अगले पांच साल यही सरकार रहनी चाहिए। महाराष्ट्र में गूंज रहा है- भाजप-महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे।
पीएम मोदी ने कहा महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार का विजन है कि हम मिलकर इतना विकास करें कि हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले।कांग्रेस को अपना इतिहास पता है, जब तक देश में SC-ST-OBC समाज जागरूक नहीं हुआ था, तब तक केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती थी। लेकिन जब से SC-ST-OBC समाज एकजुट हुआ है, तब से कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती चली गई। इसलिए कांग्रेस अब SC-ST-OBC समाज को इतना तोड़ देना चाहती है कि कांग्रेस के खिलाफ कोई ताकत ही न बचे।
पीएम मोदी ने कहा आप सभी कार्यकर्ता भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं। लोग आपसे अपनी आशाएं, आकांक्षाएं बता कर आश्वस्त होते हैं। उन्हें लगता है कि आपसे बता दिया तो मोदी को बता दिया। मेरा भी प्रयास रहता है कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी हकीकत मुझ तक पहुंचती रहे।
पीएम मोदी ने कहा बीते 10 सालों में देश में जो परिवर्तन आए हैं, उन्होंने भारत के नागरिकों में RISK TAKING CULTURE को फिर नई ऊर्जा दे दी है। आज हमारा युवा हर क्षेत्र में RISK TAKER बनकर उभर रहा है।कभी एक कंपनी शुरू करना RISK माना जाता था। 10 साल पहले तक, मुश्किल से किसी startup का नाम सुनते थे, आज देश में रजिस्टर startups की संख्या सवा लाख से ज्यादा हो गई है।
पीएम मोदी ने कहा महायुति सरकार समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, महाराष्ट्र के लोग आपसी एकता को समझते हैं लेकिन ये अघाड़ी वाले समाज को तोड़ने के लिए जातियों को आपस में लड़ाना चाहते हैं…अघाड़ी वालों की साज़िश पर लोगों में क्या चल रहा है….ये जातियों के खिलाफ बोलते हैं। जातियों को तोड़ने की बात करते हैं उसका क्या है. उसका असर क्या है। महाराष्ट्र की धरती ने ऐसे अनेक महापुरुषों को जन्म दिया है जिन्होंने देश की एकता के लिए बलिदान दिया है. हर मराठी मानुष छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेता है, इसलिए महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि उनकी एकता बहुत मूल्यवान है। जब मैंने लोगों के बीच जाकर एक हैं तो सेफ हैं ये विचार रखा तो लोगों ने उसे तुरंत अपना लिया।’
ये भी पढ़ें: ‘PM मोदी 1 लाख करोड़ रुपए की जमीन अपने मित्र अडानी को देना चाहते थे…’, महाराष्ट्र में बोले राहुल गांधी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप