उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कही ये बात

Maharashtra
Maharashtra : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजों से राहुल गांधी को 440 वोल्ट का झटका लगा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुसार राहुल गांधी पराजय के झटके से उबर नहीं पा रहे हैं और महाराष्ट्र के नतीजों पर आरोप लगा रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को उद्धव ठाकरे शिवसेना और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हुए। इसी दौरान एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।
सिर्फ महायुति के लिए वोटिंग की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारी तादाद में लाखों नए वोटरों का रजिस्ट्रेशन किया गया था जो की बहुत बड़ा खेल था और इन वोटरों सिर्फ और सिर्फ महायुति के लिए वोटिंग की। जिसकी वजह से महाराष्ट्र में महायुति की जीत हुई।
सदमे से उबर नहीं पाए
राहुल गांधी के इस आरोप का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य में लाड़की बहनों की महालहर आई थी। उन्होंने विपक्षी दलों के सौतेले भाइयों को करारा जवाब दिया और महायुती को ऐतिहासिक जीत दिलाई। महाराष्ट्र के नतीजों से राहुल गांधी अभी तक बौखलाए हैं। अब तक हार के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
सुप्रीम कोर्ट तक जा सकते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस आरोप का समर्थन उद्धव ठाकरे शिवसेना ने भी किया है और मुंबई के एक कार्यक्रम में शिवसेना नेता संजय राउत और उद्धव ठाकरे ने निशाना साधते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में महायुति की जीत के लिए यह ईवीएम से भी बड़ा एक खेल था। जिसकी जांच होनी चाहिए और इसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट तक जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम, 2009 के उल्लंघनकर्ताओं से 21 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना एकत्रित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप