मध्य प्रदेशः तेजी से चल रहा 15 से 18 वर्ष तक के छात्राओं का टीकाकरण अभियान, 7 लाख 49 हजार से ज्यादा दी डोज

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की किशोर-किशोरियों का टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) शुरू होने के बाद से ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। आपको बता दें कि प्रदेश में तेजी से चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 7 लाख 49 हजार से ज्यादा डोज़ दी जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने 20 जनवरी तक इस श्रेणी के सभी बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस बीच स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने भोपाल के विद्यालय में छात्राओं के टीकाकरण अभियान शुभारंभ कर बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि मास्क को जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीन की पहली खुराक के करीब एक महीन के अंतराल के बाद वैक्सीन का दूसरा डोज भी विद्यार्थियों को लगाया जाएगा।